फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A bus leaves for Lucknow from Kalpanath Rai's village

Mau News: कल्पनाथ राय के गांव से लखनऊ के लिए चली बस

Tue, 17 Feb 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A bus leaves for Lucknow from Kalpanath Rai's village
जिले के विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के गांव सेमरी जमालपुर से 16 फरवरी की सुबह लखनऊ के लिए पहली बार रोडवेज बस रवाना हुई। मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने सुबह 8:30 बजे हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन

इससे पहले गांव के बाहर लगे स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। ये बस रोजाना पं. अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन से सुबह 07:30 बजे रवाना होगी। आठ बजे सेमरी जमालपुर पहुंचेगी, 30 मिनट रुककर 8:30 बजे रवाना होगी, मझवारा होते हुए घोसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

फिर 10 बजे नदवासराय-मुहम्मदाबाद गोहना होते हुए दोपहर 12 बजे आजमगढ़ और शाम पांच बजे चारबाग बस स्टेशन पहुंचेगी। शाम को आठ बजे चारबाग से रवाना होकर फिर इसी रास्ते सुबह पांच बजे बस सेमरी जमालपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि ये बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए चलाई जा रही है। इस रूट पर बस चलने से 100 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा और लखनऊ जाने में आसानी होगी।

सेमरी जमालपुर से बस चलाने के लिए आजमगढ़ मंडल के योगी सेवा संगठन के मंडलाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने एक सितंबर 2025 को सीएम योगी को पत्र लिखा था।
शासन के निर्देश पर दिसंबर 2025 में सर्वे के दौरान रूट पर पड़ने वाले मार्ग की स्थिति, यात्रियों की संख्या और डिपो से दूरी समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर भेजी गई थी। सभी मानकों को पूरा करने पर रूट पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मऊ डिपो के अविनाश कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed