फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार स्थानों पर आग से लाखों की क्षति, एक झुलसा

चार स्थानों पर आग से लाखों की क्षति, एक झुलसा

Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
Mau
Mau Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मऊ। कई स्थानों पर मंगलवार एवं बुधवार को आग से लाखों के सामान जल गए। वहीं सुल्तानपुर में अराजकतत्वों ने एक मड़ई में आग लगा दी। इसमें 25 बकरियां जलकर मर गईं।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी रामसूरत पाल की मड़ई में मंगलवार रात किसी अराजकतत्व ने आग लगा दी। मड़ई में बंधीं 25 बकरियां जलकर मर गईं। बकरियों को बचाने के प्रयास में रामसूरत भी गंभीर रूप से झुलस गया। किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। झुलसे रामसूरत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के समनपुरा गांव में बुधवार रात अज्ञात कारणों से रामधारी पुत्र जंगी खपरैल के मकान में आग लग गई। इस दौरान घर में रखे गेहूं, चावल, बक्सा, साइकिल, गद्दा, रजाई कपड़ा आदि जलकर खाक हो गए। खपरैल में बंधी दो बकरी एवं दो मुर्गी भी जलकर खाक हो गई। इसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जाती है। इंदारा संवाददाता : कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत में स्थित चार गुमटियों में अज्ञात कारणों से बुधवार दिन में दो बजे आग लग गई। अफरोज आलम के इलेक्ट्रिक की दुकान में रिपेयरिंग के लिए रखी टीवी आदि जलकर खाक हो गई जब कि कस्बा निवासी दुर्जन राम की साइकिल मरम्मत की भी दुकान जल गई। कस्बा निवासी ही खुर्शीद आलम रामवृक्ष राम की पान की दुकान भी जलकर खाक हो गई। इससे हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। चिरैयाकोट संवाददाता : क्षेत्र के खरिहानी स्थित बागदासी में मंशा देवी पुत्री कलपू पटवा के चूड़ी की दुकान में बुधवार शाम आग लग गई। हजारों के सामान जलकर खाक हो गए। वहीं बाजार स्थित निजामुद्दीन पुत्र रहमान निवासी मानपुर के आटोमोबाइल की दुकान में आग लग गई। इसमें लगभग 25 हजार का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed