{"_id":"61-81581","slug":"Mau-81581-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब का दस लाख का कच्चा माल धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी शराब का दस लाख का कच्चा माल धराया
Mau
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देसी शराब का दस लाख रुपये मूल्य का कच्चा माल और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। बरामदगी घर के अंडरग्राउंड में चल रहे कारखाने से हुई। दंपति ने टीमों के ऊपर हमला की कोशिश भी की। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गिरफ्त में आ गए।
सहायक आबकारी आयुक्त परावर्तन आरके गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी केपी पांडेय, कोतवाल बच्चा पासवान और शंकर पाल के नेतृत्व में अवैध शराब की छापेमारी के लिए शुक्रवार की शाम घोसी कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर में संयुक्त टीमें पहुंची। पुलिस ने राम सिंह चौहान पुत्र स्व. सुंदर चौहान का घर चारों तरफ से घेर कर छापेमारी की। तलाशी के बावजूद भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। घर के भीतर पुलिस ने फिर तलाशी लेना शुरू किया तो एक अंडरग्राउंड कमरे की ओर जाने का रास्ता दिखा। पुलिस जब उस अंडरग्राउंड में गई तो सभी की आंखें फटी रह गई। पता चला कि वहां पूरा का पूरा देसी शराब बनाने का एक कारखाना है। तलाशी में दो बोरों में 2500 पाउच देसी शराब (25 एमएल पेप्सी), तीन पाउचिंग मशीन, चालीस किलोग्राम पालीथीन और पांच बड़े ड्रम और एक पैसठ लीटर के कंटेनर में एक हजार लीटर ओवरप्रूफ (ओपी) के साथ ही घर के बाहर सफेद रंग की मटीज कार और एक हीरोहोंडा एमबीशन बाइक बरामद हुई। कार में भी सीट के नीचे शराब छुपा कर रखी गई थी। हालांकि इस दौरान राम सिंह चौहान और उसकी पत्नी इंदू चौहान ने पुलिस के ऊपर हमले का भी प्रयास किया। लेकिन महिला पुलिस भी साथ में होने की वजह से दोनों पर आसानी से काबू पा लिया गया। पकड़ी गई शराब की कीमत बाजार में लगभग दस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी दंपति पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी ने छापा मारने वाली टीमों को बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की।
पिता की राह पर चल निकला बेटा
घोसी। भारी मात्रा में देसी शराब के कच्चे माल और उपकरणों के साथ दबोचे गए राम सिंह चौहान का पिता स्व. सुंदर चौहान एक अंतरजनपदीय शराब तस्कर था। खुद राम सिंह के ऊपर भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे अवैध शराब के प्रकरण में दर्ज है। साथ ही उसके ऊपर पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।