{"_id":"61-81507","slug":"Mau-81507-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिएदारों ने निकाला दुलदुल का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिएदारों ने निकाला दुलदुल का जुलूस
Mau
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के मलिकटोला इमामबाड़ा से गुरुवार सुबह अंजुमन बाबूल इल्म जाफरिया के तत्वावधान में ताजिएदारों ने दुलदुल का जुलूस निकाला। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद ताजिएदारों ने मातमखानी और नौहाख्वानी की। जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी मौजूद रही।
मलिक टोला इमामबाड़ा से अंजुमन बाबूल इल्म जाफरिया ताजिया समिति के तत्वावधान में दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जो मलिकटोला इमामबाड़ा से क्यारीटोला, सदरबाजार, चौक, रौजा, संस्कृत पाठशाला होते हुए औरंगाबाद डीहवा स्थित कर्बला के मैदान में पहुंचे। जहां से सभी ताजिएदारों ने मिट्टी निकाली। इसे लेकर वे वापस अपने अपने इमाम चौक पर पहुंचे। इस दौरा अंजुमन के दस्ते ने या हुसैन या हुसैन के बीच मातमखानी भी की। इस दौरान मुख्य रूप से सैयद अली अन्सार, मकसूद खां, मंशूर अहमद खां, मुहम्मद अंसार, रेहान आदि शामिल रहे।