फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प

Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। अन्ना फालोअर्स की ओर से नगर के डीसीएसके पीजी कालेज परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमेें मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही आपस में मिठाई बांटकर अन्ना जी के दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. गंगासागर सिंह ने कहा कि हम सभी अन्ना हजारे के दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना को लेकर एकत्रित हुए हैं और परमपिता परमेश्वर और मां सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि वह अन्ना को दीर्घायु बनाए। अन्ना जी को ऐसी वाणी दें जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ वे अपनी आवाज को निरंतर बुलंद करते रहें। उन्हाेंने कहा कि सरकार को समस्त भारत की जनता की भावनाआें का कद्र करते हुए तत्काल जनलोकपाल बिल को पास करके एक सशक्त लोकपाल को स्थापित करना चाहिए, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लग सके। इसी क्रम में कालेज के प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने कहा कि अन्ना जी भारत की मनीषी परंपरा के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

उनके जन्मदिवस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि भारत का नवयुवक एक सशक्त जनलोकपाल बिल पास कराकर की दम लेगा। इसी तरह डा. रामनिवास राय ने कहा कि अन्नाजी आधुनिक भारत के संत हैं जिन्हाेंने देशवासियों के मन में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक आशा की किरण दिखाई है। समारोह को पंकज तिवारी, डा. कमलेश राय, डा. चंद्रप्रकाश राय, रमन पांडेय, मुकेश जायसवाल, अभय कुमार चौधरी, संजय वर्मा, सचिंद्र सिंह, प्रेमचंद यादव, विशाल पांडेय, सर्वेश पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed