{"_id":"62149","slug":"Mau-62149-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के कहर से वर्दी वालों में भी दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के कहर से वर्दी वालों में भी दहशत
Mau
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। सपा सरकार के बने डेढ़ माह से अधिक होने को है, लेकिन अपराधियोें पर शिकंजा कसने मेें सरकार विफल साबित हो रही है। बेखौफ अपराधियोें के कहर से वर्दी भी दहशत में हैं। वर्दी का खौफ अपराधियोें पर से उतर गया है। कोतवाल की हत्या और सिपाही को गोली मारने तक की घटनाएं हो चुकी है। जेल में दो डिप्टी जेलर भी बंदियोें से नहीं बच पाए हैं। हत्या और चोरी तथा लूट की घटनाएं आए दिन हो रही है। पुलिस शिकंजा कसने के लिए हांफती नजर आ रही है।
सपा की सरकार बनने के बाद से अपराध पर नजर डाले तो दिल दहला देने वाली कई घटनाओं को अपराधी अंजाम दे चुके हैं। इसमें मार्च मेें मऊ से पेशी पर जाते समय सलेमपुर स्टेशन पर तीन बदमाशोें ने बंदी सतीश सिंह को छुड़ाने के लिए सिपाही रामदयाल को गोली मार दी थी। जिला कारागार मेें दो डिप्टी जेलर राकेश और उदयराज को बंदियोें ने पीटकर लहूलुहान कर दिया था। शहर कोतवाली के भीटी स्थित भोला साहनी की दुकान मेें बदमाशों ने फायरिंग किया था। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमुनीपुर में अजय चौहान केे घर से 60 हजार की चोरी हुई थी। इसी तरह से अप्रैल माह में भी बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया था। घोसी कोतवाली के अकाल्ही मुबारकपुर निवासी सुजीत श्रीवास्तव के पास से 25 हजार नगद समेत 50 हजार का सामान लूट लिया था। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मेें सुरेंद्र राय के परिजनों को बंधकर बनाकर बदमाशोें ने डेढ़ लाख का आभूषण लूट लिए थे। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मालव गांव के पास चंद्रभान निवासी तिलसवां को गोली मार दी थी। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली के पास गाेंठा निवासी अखिलेश की बदमाशोें ने बाइक लूट लिया था। कोपागंज थाना क्षेत्र के मूंगमांस में लठिया निवासी देव कु मार को गोली मार दी गई थी। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मठिया में बदमाशोें से मुठभेड़ में कोतवाल गोविंद सिंह शहीद हो गए। जबकि दोनों बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया था। घोसी कोतवाली के लुधुई इंटर कालेज के पास मनोज गोेंड़ की हत्या कर दी गई थी। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मड़ैली मेें बबलू गुप्ता को बदमाशों ने लूट लिया था। मई माह में भी आपूर्ति लिपिक के बेटे मनोज गुप्ता को दो बदमाशोें ने गोली मार दी थी। दोहरीघाट में रेडीमेड कपड़े की दुकान से चोर हजारों का सामान उठा ले गए।