फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अस्पताल में महिला डाक्टर से छेड़छाड़

अस्पताल में महिला डाक्टर से छेड़छाड़

Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
Mau
Mau Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बोझी बाजार। बड़रांव ब्लाक के एक सरकारी अस्पताल पर तैनात महिला चिकित्सक से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक ने सीएमओ को पत्र लिखकर बताया कि उसके साथ यहां पर फार्मासिस्ट के स्थान पर ड्यूटी करने वाले व्यक्ति ने छेड़खानी की। मामला खुलने पर विभाग में हड़कंप मचा है। इस संबंध में सीएमओ नंदलाल यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामला अभी पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

बड़रांव ब्लाक के एक सरकारी अस्पताल पर महिला चिकित्सक संविदा पर तैनात है। छेड़खानी के बाबत सीएमओ के लिखे पत्र में महिला डाक्टर ने बताया कि तीन मई को एक फार्मासिस्ट अस्पताल नहीं आया। अपनी जगह उसने ड्यूटी करने के लिए दूसरे व्यक्ति को भेज दिया। वह मरीजों की जांच कर रही थी। इस बीच जब वह दवाखाने में पहुंची, तो वहां पर मौजूद फार्मासिस्ट के स्थान पर ड्यूटी करने वाले व्यक्ति ने उसे दबोच लिया और दुर्व्यवहार करने लगा। किसी प्रकार वह भागने में सफल रही। उक्त महिला डाक्टर की शिकायत है कि उसके साथ इससे पहले भी इस प्रकार की हरकत की जा चुकी है। लेकिन लोकलाज और संविदा पर होने के कारण उसने इससे पहले शिकायत नहीं की। अब ऐसी हरकतों से आजिज आकर वह पत्र लिख रही है।
विज्ञापन

इस वाकये को हुए तीन सप्ताह से ऊ पर हो गए लेकिन अब तक मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। पुलिस भी इस मामले से अब तक अनभिज्ञ है। महिला चिकित्सक का कहना है कि उसका अस्पताल पर रहकर ड्यूटी करना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया कि वह संविदा पर है, इस वजह से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। नौकरी चले जाने के डर से वह विवश होकर ड्यूटी करने को बाध्य है। महिला चिकित्सक के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में पूछे जाने पर सीएमओ नंदलाल यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले में संबंधित सीएमएस के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई। रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed