{"_id":"61-130587","slug":"Mau-130587-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को पूरा करने में लाएं तेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को पूरा करने में लाएं तेजी
Mau
Updated Sat, 24 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव खत्म होने के साथ आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। 2012-13 और 2013-14 के सभी चयनित लोहिया गांवों के समस्त विकास कार्यों को पूरा कर लें। विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अन्यथा अधिकारी खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें।
विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि 20 जून के बाद जमीनी हकीकत देखने जिले के नोडल अधिकारी पंधारी यादव कभी भी आ सकते हैं। जिलाधिकारी ने गर्मी को देखते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि गांवों में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि नाली की सफाई हरहाल में हो। जलनिगम के अभियंता को निर्देश दिया कि सभी सरकारी हैंडपंप की मरम्मत तथा रिबोर एक सप्ताह के अंदर करा लिया जाए। सभी लोहिया गांवों के लिए एक-एक जिलास्तरीय अधिकारी नामित कर सभी कार्यों का जांच कराने का निर्देश दिया। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों का निस्तारण करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी यूएन सिंह, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, पीडी हरिचरन सिंह आदि मौजूद रहे।