{"_id":"61-130418","slug":"Mau-130418-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"फातिमा स्कूल की जेबा ने जिले में लहराया परचम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फातिमा स्कूल की जेबा ने जिले में लहराया परचम
Mau
Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मऊ। आईसीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम बुधवार की शाम आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। नगर स्थित फातिमा स्कूल तथा सेंट्रल एकेडमी का रिजल्ट अच्छा रहा। फातिमा स्कूल की जेबा बख्तियार ने 94.66 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की जोया नसरीन ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अचिंत्य तिवारी, वर्षा यादव, रफी तरफदार ने संयुक्त रुप से 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। फिलहाल फीलगुड कराने वाले इस रिजल्ट से छात्र, स्कूल और अभिभावक सभी खुश हैं।
नगर स्थित फातिमा स्कूल के 10वीं परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने गणित में शत प्रतिशत अंक तथा अन्य विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने में सफल रहे। 80 प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसी क्रम में नगर के सेंट्रल एकेडमी का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। जिसमें 76.67 प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की सुमैला अंसारी ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि वैभव सिंह ने 87.04 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा तथा सदफ आशिया ने 85.02 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। फातिमा स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर अपोलिन पिंटो और सेंट्रल एकेडमी के प्रधानाचार्य तथा निदेशक ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है।
उधर, बोर्ड द्वारा घोषित होने वाले रिजल्ट के मद्देनजर सुबह से ही परीक्षार्थियों के दिल की धड़कने तेज थी। रिजल्ट अपराह्न तीन बजे वेबसाइट पर आ गया। मोबाइल पर तो रिजल्ट आने शुरू हो गए थे। लेकिन सवर्र डाउन होने के कारण स्कूलों का विवरण पाने के लिए शिक्षकों को घंटों मशक्कत करना पड़ा। रिजल्ट आने के बाद छात्रों ने जमकर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढे़। फोन से मित्रों और रिश्तेदारों और नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। रिजल्ट बेहतर होने की वजह से अधिकांश छात्रों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी। इसके बाद शुरू हो उच्च शिक्षा हासिल करने की प्लानिंग। 11वीं में उसी स्कूल में पढ़ा जाए कि बदला जाए। किस वर्ग से दाखिला लेना ठीक होगा। चर्चाओं के बीच अधिकांश छात्र-छात्राओं का दिन गुजर गया।