फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अविलंब बदला जाए पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर

अविलंब बदला जाए पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर

Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
Mau
Mau Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक के बढुआगागोदाम स्थित विद्युत उपकेंद्र के मेन ट्रांसफार्मर फुंकने के दो माह बाद भी नहीं बदला जा सका है। इससे कृषि कार्य के साथ कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। प्रगतिशील व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बिजली संकट बढ़ता ही जा रहा है। एक ही ट्रांसफार्मर के बढुआगोदाम व वनदेवी फीडर को चलाने से ओवरलोड व फीडर ट्रिप करने से नाम मात्र बिजली मिल रही है। लो वोल्टेज से मोटर तक नहीं चल पा रहा है। कम बिजली मिलने से खेती किसानी चौपट तो हो ही रही है। कारोबार बंद होने के कगार पर है। अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाया जाए। प्रतिदिन 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिजली फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाए। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। ज्ञापन सौंपने वालाें में शिवमूरत गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, संजय सिंह, श्रीकांत, श्यामजीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed