फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   956 cases disposed of in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 956 मामलों का निस्तारण

Sat, 08 Jul 2017 11:05 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 08 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
956 cases disposed of in National Lok Adalat
दीवानी कचहरी में आयोजित लोक अदालत में अपने अपने वाद का निपटारा कराते लोग।
मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार  को जिला  विधिक सेवा प्राधिरण के तत्वावधान में दीवानी कचहरी में जज राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के  956  वादों का निस्तारण करते हुए  एक लाख 33 हजार  400  रुपया अर्थदंड जमा कराया गया। वही वाहन दुर्घटना के मामलों में दो करोड़ 39 लाख 60 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया गया। इस दौरान प्री - लेटिगेशन के माध्यम से बैंको के 316 मामलो का निस्तारण करते हुए नौ करोड़ 95 लाख 54 हजार 183 रुपया समझौता राशि तय हुई। जिसमें 65 लाख 80 हजार 76 रुपया जमा हुआ।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने बताया कि जिला जज राजेंद्र कुमार ने 15 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के चार प्रकीर्ण सहित छह मामलों का निस्तारण करते हुए नौ लाख 2250 रुपया प्रतिकर पीड़ित पक्ष को दिलाया। वही ढाई हजार रुपया अर्थदंड भी जमा कराया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नीरज निगम ने 56 मामलों का निस्तारण किया। एडीजे कोर्ट नंबर एक डा. अजय कुमार ने विभिन्न प्रकृति के कुल नौ मामलों का निस्तारण करते हुए एक हजार रुपया अर्थदंड जमा कराया।  एडीजे कोर्ट नंबर दो वीरनायक सिंह ने 29 मामलों का निस्तारण करते हुए चार लाख 548 रुपया प्रतिकर दिलाया। एडीजे कोर्ट नंबर तीन लालचंद गुप्ता ने वाहन दुर्घटना के चार मामलों का निस्तारण करते हुए सात लाख 90 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक आदिल आफताब अहमद ने 13 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के चार मामलों का निस्तारण करते हुए 18 लाख 55 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। वही विद्युत अधिनियम के आठ और एक प्रकीर्ण मामले  में कुल  13 हजार पांच सौ  रुपया अर्थदंड जमा कराया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो मुहम्मद गजाली ने छह मामलों का निस्तारण किया, जिसमें वाहन दुर्घटना के एक मामले में एक लाख 70 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने 102 दो मामलों का निस्तारण करते हुए 71 हजार 750 रुपया अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन हेमंत कुशवाहा ने 23 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

इसी तरह सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रवींद्र कुमार ने नौ उत्तराधिकार वादों का निस्तारण करते हुए 71 लाख 50 हजार 948 रुपये का प्रमाण पत्र जारी किया। मुंसिफ सदर कृष्ण कुमार ने 16 मामलों का निस्तारण करते हुए 22 लाख 76 हजार 961 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट म ुहम्मद आरिफ ने 219 मामलों का निस्तारण करते हुए 38 हजार 550 रुपया अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक नदीम अनवर ने पांच मामलों का निस्तारण किया। स्पेशल जेएम लालबहादुर ने 134 मामलों का निस्तारण करते हुए 23 हजार सौ रुपया अर्थदंड जमा कराया। इसय दौरान बैंकों के 316 मामलों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed