फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   साधन नहीं मिलने से हलकान रहे यात्री

साधन नहीं मिलने से हलकान रहे यात्री

Mon, 20 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
साधन नहीं मिलने से हलकान रहे यात्री
लोकसभा चुनाव के सातवे चरण में रविवार को मतदान के दिन जिले में रोडवेज तथा वाहनों के कम चलने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे राहगीरों को पैदल ही दूरी तय करनी पड़ी है। रविवार को मतदान होने के चलते जिले के सदर तहसील, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी तथा मधुबन तहसील में चुनाव होने के कारण मुख्य मार्ग पर तो वाहनों का संचालन कम रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समय रविवार को किसी काम से दूर दराज से आए लोगों को हुई, जहां वाहन ना मिलने लोग परेशान रहे। इस दौरान कम वाहनों के चलने से उन वाहनों में लोगों की भीड़ ठसाठस भड़ी रही तो वहीं रोडवेज बसों यात्री की भीड़ रही।लेकिन नगर केमुख्य मार्ग से ग्रामीण अंचल तक प्राइवेट वाहनों के संचालन कम होने से यात्रियों को अनुकूल मौसम में भी पसीना बहाना पड़ा। लेकिन मतदान के कारण इन मार्गों पर भी एक दुक्का वाहन ही नजर आए। चौराहे पर वाहन के लिए कई महिलाएं पुरुष इंतजार करते नजर आए। साधन नहीं मिलने से परेशान हाल राहगीर अगल बगल नजरे दौड़ाते, फिर उदास मन से खुद पैदल ही सफर तय करने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि चार बजे के बाद थोड़ी ढील नजर आई, और सड़कों पर वाहन का संचलन जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed