फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चुनाव ड्युटी कटवाने गए दो को भेजवाया थाने

चुनाव ड्युटी कटवाने गए दो को भेजवाया थाने

Sun, 19 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्युटी कटवाने गए दो को भेजवाया थाने
मऊ। लोकसभा चुनाव ड्युटी कटवाने गए एक अध्यापिका के पति और मेडिकल लेकर अपनी ड्युटी कटवाने गए एक पीटीसीन अधिकारी को एसडीएम सदर ने थाने भेजवा दिया। समाचार लिखने तक पुलिस ने दोनों को थाने पर बिठाए रखा था। कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। इसी समय एक पीठासीन अधिकारी अध्यापिका का पति मेडिकल लेकर एसडीएम के समक्ष पहुंचा और कहा कि उसकी पत्नी बीमार है। उसकी चुनाव ड्युटी लगी है, उसे काट दीजिए। इतना सुनते ही एसडीएम सदर ने वहां मौजूद पुलिस से कहा कि इसे थाने भेजवाओ। इतना सुनते ही पुलिस पत्नी की ड्युट कटवाने गए पति को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। ऐसे ही एक अन्य पीठसीन अधिकारी के पद पर तैनात एक अध्यापक अपनी ड्युटी कटवाने का ज्यों ही नाम लिए , एसडीएम सदर की भृकुटि तन गई और इन्हें भी हवालात के लिए सरायलखंसी थाने भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed