फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनसंपर्क कर लोगों तक पहुंचाए सरकार की नीति

जनसंपर्क कर लोगों तक पहुंचाए सरकार की नीति

Fri, 02 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जनसंपर्क कर लोगों तक पहुंचाए सरकार की नीति
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा संचालन समिति की आवश्यक बैठक नगर के भुजौटी स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वह चुनाव के मद्देनजर लोगों तक सरकारी की योजनाओं को जनसंपर्क के जरिए पहुंचाएं। बैठक में मुख्य अतिथि अनिल राजभर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध के समान है। देश आर्थिक सामरिक तथा विदेश नीति में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों को जनसंपर्क के माध्यम से कार्यकर्ता आम लोगों तक रखे। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इससे अवगत कराया जा सके। कामेश्वर सिंह ने बूथ स्तर पर समितियों की तैयारी पूर्ण करते हुए समस्त आगामी तैयारियों को दुरुस्त करने की बात कही। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने जिले के प्रत्येक बूथों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय तथा संचालन डॉ. एचएन सिंह ने किया। बैठक में सांसद हरिनारायन राजभर, विधायक फागू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed