फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जीएसटी कटौती के चार दिन बाद भी डीलरों के पास नहीं आया आदेश

जीएसटी कटौती के चार दिन बाद भी डीलरों के पास नहीं आया आदेश

Fri, 27 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी कटौती के चार दिन बाद भी डीलरों के पास नहीं आया आदेश
मऊ। जीएसटी काउंसिल द्वारा करीब 100 वस्तुओं पर जीएसटी की दर कम किए जाने के बाद भी ग्राहकों को कटौती का लाभ मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। सरकार की तरफ से जीएसटी में कटौती किए जाने की घोषणा के चार दिन बाद भी कंपनियों के तरफ से संबंधित डीलरों को निर्देश जारी नहीं किया गया है। ग्राहकों को पुरानी दरों पर ही इलक्ट्रानिक सामान खरीदने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल द्वारा पांच दिन पहले 100 से अधिक वस्तुओं पर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत स्लैब किया था तो ग्राहकों को वस्तुएं सस्ती होने की आस जगी थी। लेकिन अभी तक कंपनियों की तरफ से एमआरपी में कमी करने के लिए संशोधित सूची डीलरों को नहीं मिली है। ऐसे में ग्राहकों को 28 प्रतिशत वाले एमआरपी पर ही वस्तुएं मिलने की संभावना नजर आ रही है। वहीं, व्यापारियों की मानें तो 28 प्रतिशत वाले एमआरपी पर माल मंगवाया था। अब उस एमआरपी को कम कर माल बेचने में नुकसान है। सरकार या कंपनी की तरफ से क्षतिपूर्ति दी जाए तो रेट कम कर दिया जाएगा। जब तक पुराना स्टाक समाप्त नहीं हो जाता तब तक कम कीमतों पर माल बेचना व्यापारियों के लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में इलेक्ट्रानिक कारोबारी मुहम्मद साकिब का कहना था कि सरकार की तरफ से 100 वस्तुओं पर जीएसटी 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है, लेकिन हम लोगों ने तो 28 प्रतिशत एमआरपी पर सामान मंगवाया था। कंपनियों की तरफ से या सरकार की तरफ से क्षतिपूर्ति दी जाए तो रेट कम किया जाएगा। कंपनियों की तरफ से संशोधित सूची नहीं आई है।वहीं, कारोबारी तथा व्यापारी नेता उमाशंकर ओमर का कहना है कि जीएसटी का स्लैब घट जा रहा है, लेकिन कंपनियां मोटा लाभ कमाने के चक्कर में रेट कम नहीं कर रही हैं। सरकार की तरफ से कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed