{"_id":"5b59f8f74f1c1b4d748b71bd","slug":"91532623095-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय पर्व के रूप में मनाया दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय पर्व के रूप में मनाया दिवस
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के भुजौटी स्थित किड्स किंगडम स्कूल प्रांगण में गुरुवार को कारगिल दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने नाटक का मंचन कर देश के जवानों की वीरता से लोगों को रूबरू कराया।
मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद विद्यालय प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि कारगिल दिवस देश के जवानों की शौर्य की गाथा बया करती है। अत्यंत दुर्गम और विपरित परिस्थितियों के बाद भी भारतीय सेना ने जिस पराक्रम से पकिस्तान के सैनिकों और आंतकवादियों को भारतीय सीमा से बाहर खदेड़ कर पकिस्तान को उसकी करनी का फल दिया। वो सैना के पराक्रम और देश के प्रति जज्बा को प्रदर्शित करती है। देश के जवानों की वीरता और पराक्रम के चलते पकिस्तान को ऐसा सबक मिला कि वो कई दशकों तक अपने इस धृष्टता के चलते हार को भुला नहीं सकेगा। इससे पहले स्कूली छात्रों ने गीत के माध्यम से भारतीय सेना का अभिवादन किया, फिर बच्चों ने नृत्य के माध्यम से लोगों को भारतीय सेना के भाव से परिचित कराया। जिसे देख सभी लोग झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में कारगिल विजय नाटक का मंचन किया गया। जिसमें बच्चों ने कारगिल युद्ध एवं भारतीय सेना की विजय गाथा को प्रस्तुत किया । जिसको देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। इस मौके पर प्रधानाचार्या स्वप्निल ठाकुर, सुप्रिया सिंह, राजेश यादव, शशांक राय, राजेश गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक -अध्यापिका उपस्थित रहे।
मऊ। कारगिल विजय दिवस के मौके पर नगर के इमिलिया स्थित आई.डी.एस विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन और स्कूली छात्रों द्वारा कैंडिल जलाकर कागिल में शहीद जवानों को श्रद्वांजलि दी।