फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गलत आपरेशन करने पर डाक्टर के विरूद्घ दर्ज कराई रिपोर्ट

गलत आपरेशन करने पर डाक्टर के विरूद्घ दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 13 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
गलत आपरेशन करने पर डाक्टर के विरूद्घ दर्ज कराई रिपोर्ट
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के नरई बांध मुहल्ला स्थित एक अस्पताल के डाक्टर द्वारा गलत आपरेशन करने पर मरीज के परिवारीजन भड़क गए। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। साथ ही डाक्टर की लापरवाही के बाबत बुधवार को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी क्रम में डाक्टर ने भी अस्पताल में हंगामा करने वालों के विरूद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डाक्टर के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले धन्जय सिंह पुत्र शांता सिंह सरायलखंसी थाने के सराया गांव के निवासी है। उन्होंने दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उनकी दादी मुनाकी देवी के बांए पैर में चोट लगी थी। इस दौरान उन्होंने दादी को नरई बांधा स्थित वंदना नर्सिंग होम के डाक्टर केसी राय को दिखाया। डाक्टर ने आपरेशन करने की सलाह दिया। इसक्रम में मंगलवार की शाम को आपरेशन करने का समय तय किया। इस दौरान तय समय पर डाक्टर ने उनकी दादी के पैर का आपरेशन किया। लेकिन बांए पैर की बजाय आपरेशन दाहिने पैर का किया। इस बात की जानकारी काफी देर से मरीज के परिजनों को तब हुई, जब मरीज आपरेशन रूम से बाहर आई, और मरीज को होश आया। दर्द होने पर मरीज के परिजनों ने डाक्टर से संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि डाक्टर ने गलत आपरेशन कर दिया। इस पर मरीज के परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया।् इस बात की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दोनों पक्षों को शांत कराई। घटना के बाबत धन्जय ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उन्होंने डाक्टर केसी राय के साथ उनके दो सहयोगियों को आरोपित किया है। दूसरी तरफ डाक्टर केसी राय ने भी धन्जय सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें डाक्टर ने धन्जय और उनके साथियों पर अस्पताल में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। धनंजय ने बताया कि डाक्टर ने उन पर गलत आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डाक्टर केसी राय ने बताया कि बांए पैर के कुल्हे में फ्रैक्चर था, साथ ही दाए पैर में चोट लगी थी। आपरेशन होने के बाद बांए पैर से रक्त श्राव होने लगा। इस पर आपरेशन थिएटर में लेजाकर उसकी पैकिंग की गई, इस पर मरीज के परीवारीजन को लगा कि डाक्टर दुबारा मरीज का आपरेशन कर रहे है। इसको लेकर मरीज के परिवारीजन ने बवाल किया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवजी शुक्ला ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, प्रथम दृष्टया डाक्टर की लापरवाही सामने आई है। लेकिन इस तरह के केस में कार्रवाई करने के लिए सीएमओ द्वारा गठित डाक्टर की टीम के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सुनिश्चत कराई जाती है। इस मामले में भी सीएमओ को टीम गठित करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed