{"_id":"5a2593b54f1c1b87698bfb30","slug":"91512412085-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय इकाई ने जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव के नेतृत्व में गुरुवार को उीएम को पत्रक सौंपा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार कन्नौजिया के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया। बताया कि नौ मार्च की देर शाम को दफ्तर से घर लौटते समय को बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस प्रकरण में सरायलखंसी थाने की पुलिस ने एफआईआर न दर्ज कर एनसीआर दर्ज कर खानापूरी कर दी है। पुलिस द्वारा लीपापोती की जा रही है। इससे नाराज यूपी ऑफिसर्स मिनिस्ट्रियल एसोसियेशन के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन चल रहा हैं। कर्मचारी नेताओं ने डीएम से सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराने तथा हमलावरों को शीघ्र गिरफ़्तार करने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि जल्दी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो सभी विभागों के कर्मचारी आंदोलन करेंगे।