{"_id":"5a1467d04f1c1bee688bcf3d","slug":"91511286736-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासकीय अनुदान से बनाएं शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासकीय अनुदान से बनाएं शौचालय
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। देश में बिना शौचालय के रह रहे लगभग ढाई करोड परिवारों के लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शौचालय दिवस का कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण आधार है। इस दिन हमें यह निश्चित करना चाहिए कि हम स्वयं तथा हमारे पडोसी खुलें में शौच न करें। जिन परिवारों के पास अब तक शौचालय नहीं है ,जो शौचालय बनवानें में सक्षम नहीं हैं और जिनका नाम बेस सर्वे सूची में अंकित है तो उन्हे शासकीय अनुदान लेकर शौचालय बनवा लेना चाहिए। इससे दुर्गंध से निजात के साथ आस पास के परिवेश को स्वच्छ रखनें में सहयोग मिलेगा। मक्खी मच्छर जनित बिमारियां नियंत्रित होंगी। इस संदेश के माध्यम से खुले में शौच तथा गंदगी से फैलने वाले रोगों एवं संक्रामकता को कम करने के लिए शौचालयों का प्रयोग करने का संकल्प लिया जाता है।ये बातें अंतर्राष्ट्रीय शौचालय दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्तीपुर में मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी ने कहा। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी ओम प्रकाश मिश्र ने व्यक्तिगत एवं आस पास साफ सफाई करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हमें सबसे पहले स्वयं के व्यक्तिगत फिर घर की सफाई और सबसे अंत में पास पडोस की सफाई करने पर जोर देना चाहिए। इस दौरान आयोजित स्वच्छता संबंधी चित्र कला प्रतियोगिता में सुमन को प्रथम , राजेश्वर को द्वितीय एवं विन्देश कन्नौजिया को तृतीय स्थान मिला।नारा लेखन में सोनम नें सर्वोच्च स्थान अर्जित किया जिन्हे नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने नारा लिखे एवं बैनर के साथ नारा लगाते हुए रैली निकाला। जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह ने लोगों ने स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में नेहरू युवा मण्डल आदेडीह के अध्यक्ष केदार राम , राजा राय,सुनीता राय, शैल चौबे , अंजना यादव , मंजुला सिंह ,आमेना आदि ने सहयोग किया। संचालन प्रधानाध्यापिका सुधावर्मा ने किया ।
विज्ञापन