{"_id":"5c742f98bdec2232285b198e","slug":"91-crore-will-be-the-development-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"91 करोड़ से होगा नगर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
91 करोड़ से होगा नगर का विकास
Mon, 25 Feb 2019 11:40 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में बजट सत्र को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट को लेकर चर्चा हुई। पालिका बोर्ड ने 91 करोड़ की बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक शुरू होने के बाद पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने आगामी वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही 2019-20 में नगर के विकास को लेकर 29 प्रस्तावों सहित 91 करोड़ का बजट रखा गया। जिसमें विभिन्न वार्डो के बदहाल सड़कों के मरम्मत, नगर क्षेत्र की सफाई, पेय जलापूर्ति और पथ-प्रकाश सहित अन्य विकास कार्यो के प्रस्ताव शामिल रहे। जिन्हें ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
बैठक में नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए बालनिकेतन- आजमगढ़ तिराहा मार्ग के तर्ज पर सड़कों का चौड़ीकरण, सड़कों के किनारे फूटपाथ निर्माण, कांजी हाऊस के निर्माण के साथ शव दाह वाहन की दो वाहनों का क्रय करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा सभी कबिस्तानों एवं शमशाम घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई। इस दौरान सड़कों पर पशुओं के पाए जाने पर पशु पालकों पर जुर्माना लगाने पर सहमति बनी।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी, निर्माण लिपिक-धर्मेंद्र कुमार पांडेय सहित वार्ड सभासद मौजूद रहे। बैठक के समापन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्वाजंलि अर्पित की।