{"_id":"60917dd48ebc3e8d904ea335","slug":"907-people-felt-corona-vaccine-s-first-dose-at-51-centers-mau-news-vns5879906181","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 केंद्रों पर 907 लोगों को लगा कोरोना टीके की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 केंद्रों पर 907 लोगों को लगा कोरोना टीके की पहली डोज
विज्ञापन
मऊ। मंगलवार को जिले के 51 केंद्रों पर 907 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज दी गई। इस दौरान एक हजार लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल के साथ जिले के नौ सीएचसी सहित 51 अस्पतालों में टीकाकरण का आयोजन हुआ। जिसमें 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 907 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। जबकि इन केंद्रों पर 1007 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।
जिले में 42 नए संक्रमित मिले
मऊ। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ पर काफी हद तक अंकुश दिखा। कोविड-19 की 1163 रिपोर्ट में 42 मरीज मिले। जो कि बीीते दिनों के सापेक्ष कम है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 921 लोगों की एंटीजेन से जांच की गई। इसमें 16 लोग संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से आई 242 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 23 जबकि ट्रूनाट जांच में 3 संक्रमित मरीज मिले। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 6 हजार 791 पहुंच गई है।इसमें पांच हजार 415 मरीज रिकवर कर चुके हैं। 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय 1331 मरीजों में से 1205 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।