{"_id":"fc15c616428e29a8529d6cdf69d1c175","slug":"886-candidates-claim-156-positions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"156 प्रधान पदों पर 886 प्रत्याशियों का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
156 प्रधान पदों पर 886 प्रत्याशियों का दावा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान की महामुकाबले और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चतुर्थ चरण का नामांकन शुक्रवार को पहले दिन हुआ। फतहपुर मंडाव एवं दोहरीघाट ब्लाक में काफी गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
प्रत्याशी अपने समर्थकों व लाव लश्कर के साथ आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए ब्लाक पर पहुंच रहे थे। महिला प्रत्याशी भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोई घुंघट तो बिना पर्दे के ही नामांकन करने पहुंची। नामांकन करने वाले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
पहले दिन दोनों ब्लाकों में ग्राम प्रधान पद के लिए 987 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा हर ब्लाकों में सदस्य पदों के लिए नामांकन करने वालों की संख्या सैकड़ों में रही। देर रात तक नामांकन पत्रों की गिनती भी होती रही।
विज्ञापन
मधुबन संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को फतहपुर मंडाव ब्लाक में नामांकन के लिए बनाए गए कुल आठ काउंटर पर ब्लाक क्षेत्र के 82 गांवों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे रहे थे।
सुरक्षा के मद्देनजर ब्लाक मुख्यालय से लगभग दो सौ मीटर पहले ही पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी व पीएसी बल तैनात रहा । किसी भी प्रकार गड़बड़ी न हो इसके लिए सारी तैयारी पहले से ही कर ली गई है।
ब्लाक में कुल 82 ग्राम प्रधान पदों के लिए पहले दिन 370 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 996 सदस्य पदों के लिए 370 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
दोहरीघाट ब्लाक में 74 ग्राम प्रधान पदों के लिए 516 प्रत्याशियों एवं 928 सदस्य पद के लिए सैकड़ों ने नामांकन दाखिल किया। दोहरीघाट ब्लाक में नामांकन को लेकर काफी गहमा गहमी रही। देर रात नामांकन पत्रों का मिलान किया जा रहा था।