{"_id":"5c758f2abdec2211df4143c1","slug":"81551208234-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ जंक्शन पर वाशिंग पिट को जोड़ने के लिए मंगलवार को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया गया। इसके चलते छह ट्रेनें निरस्त रही। इसके चलते यात्री परेशान रहे। रोडवेज भी उन्हें सहूलियत नहीं दे सका। कारण अधिकांश बसें कुंभ मेले और लगन के चलते नहीं मिलना रहा।
मंगलवार की सुबह आठ बजे से ही वाशिंगपिट का कार्य पूरा होने के बाद वाशिंगपिट में गाड़ियों के आवागमन के लिए नानइंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। जो कि आगामी एक मार्च तक चलेगा। इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मंगलवार को वाराणसी सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी, भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, आजमगढ़- मंडुआडीह सवारी गाड़ी, वाराणसी सिटी-आजमगढ़ सवारी गाड़ी, शाहगंज- औड़िहार सवारी गाड़ी तथा औड़िहार सवारी गाड़ी निरस्त रही। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह सभी ट्रेनें एक मार्च तक निरस्त रहेंगी। एक साथ 6 पैसेंजर ट्रेनों का निरस्त होने से पिपरीडीह, दुल्लहपुर, जखनिया,सादात होते हुए वाराणसी जाने वाले तथा इंदारा, कीड़िहरापुरा, बेल्थरारोड होते भटनी वाया गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। ट्रेनों के निरस्त होने के चलते गंतव्य स्थान को पहुंचने के लिए यात्री रोडवेज डिपो पहुंचे, लेकिन वहां भी अधिकांश बसों के कुंभ में लगे होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं लगने के चलते निजी वाहनों के भी उसमें व्यस्त होने के चलते यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने के जद्दोजहद उठानी पड़ी। मऊ जंक्शन स्टेशन अधीक्षक ददनराम ने बताया कि चार दिनों तक नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। जिससे अभी लोगों को दिक्क्तें आएंगी।
आज से 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
मऊ। नान इंटरलॉकिग कार्य के चलते उपरोक्त पैसेंजर ट्रेनों के अलावा 27 फरवरी से 1 मार्च तक अप और डाउन छपरा- मऊ सवारी गाड़ी, अप तथा डाउन गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, अप तथा डाउन छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, अप तथा डाउन मऊ- लखनऊ जं. एक्सप्रेस तथा मंडुआडीह-मुजफ्फरपुर मंडुआडीह एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। जबकि गोरखपुर-कोलकाला साप्तहिक एक्सप्रेस मऊ के बजाए इंदारा जंक्शन से 27 फरवरी को संचालित होगी, जबकि वापसी में 28 फरवरी को इंदारा से टर्मिनेट होकर गोरखपुर को रवाना हो जाएगी। वहीं 1 मार्च किशनगंज से जाने वाली किशनगंज-अजमेर साप्ताहिक निर्धारित मार्ग बलिया-मऊ-शाहगंज के बजाए बलिया-औड़िहार-जौनपुर वाया शाहगंज होते संचालित होगी।