{"_id":"5bf6ea4abdec22417b50c1d9","slug":"81542908490-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता और टीकाकरण जागरूकता के लिए रवाना हुई खुशी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता और टीकाकरण जागरूकता के लिए रवाना हुई खुशी एक्सप्रेस
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मऊ। कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट, कैथेलिक रिलीफ सर्विस और गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के तत्वावधान में खुशी एक्सप्रेस को अपर चिकित्साधिकारी डा. पीके राय ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन परदहां, कोपागंज, घोसी और रानीपुर ब्लाकों में 30 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम करेगी।
इस अवसर पर अपर चिकित्साधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान और स्वच्छता अभियान के साथ मिजिल्स-रूबेला अभियान में यह खुशी एक्सप्रेस महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। कहा कि यह एक्सप्रेस जनपद में नियमित टीकाकरण व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ शौचालय के प्रयोग के प्रति लोग जागरूक करेगी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता सिंह ने कहा कि गांवों में टीकाकरण के प्रति और स्वच्छता के प्रति समुदाय में जागरूकता के लिए खुशी एक्सप्रेस इंफो वैन का महत्वपूर्ण योगदान है। डीएमसी कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट के शमशेर अली ने बताया कि जनपद के चार विकास खंड परदहां, कोपागंज, घोसी और रानीपुर में 30 अलग-अलग प्रोग्राम और मिजिल्स टीकाकरण के साथ स्वच्छता के प्रति समुदाय में जागरूकता पैदा करेगी। खुशी एक्सप्रेस के माध्यम से कठपुतली शो और सामुदायिक बैठकों का आयोजन होेगा। इस मौके पर डा. संतोष, सरोज राना, कामाख्या मौर्या, दुर्गाप्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।