{"_id":"5bec7278bdec2269c41f56fd","slug":"81542222456-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर भाजपा नेताओं का हो रहा उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर भाजपा नेताओं का हो रहा उत्पीड़न
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कैंप कार्यलय पर मधुबन विधान सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्तमान सरकार में गैर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव ने किया।
विजयशंकर यादव ने कहा कि योगी सरकार में अधिकारी व कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। आज के परिवेश में राजनैतिक व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। कहा कि दुबारी पुलिस चौकी के इंचार्ज के द्वारा नेताओं ने जब अवैध शराब जबरदस्ती धन उगाही को रोकने का काम किया तो उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा दिये । उच्चाधिकारियों से मांग करते हुऐ । यादव ने कहा अगर प्रशासन फर्जी मुकदमा वापस नही लिया तो मैं सभी राजनैतिक दलों से वार्ता करके मधुबन शहीदी धरती पर जोरदार प्रशासन के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करने का एलान किया । उन्होंने आरोप लगाया कि इस भ्रष्ट्र सरकार में किसी का सम्मान सुरक्षित नहीं है । इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव, ओमप्रकाश, जिला सचिव जयराम मौर्य, जयप्रकाश साहनी, यमुना राजभर, मोहसिन, शमशेर आलम, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।