फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनसमस्याओं को लेकर जनवादी किसान सभा का धरना

जनसमस्याओं को लेकर जनवादी किसान सभा का धरना

Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर जनवादी किसान सभा का धरना
जनवादी किसान सभा के द्वारा घोसी तहसील पर सोमवार को समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने देश से पूंजीवादी, साम्राज्य वादी ताकतों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार ओपी पांडेय को सौंपा। धरना प्रदर्शन शाम 4.40 बजे तक चला।
विज्ञापन

जिलापंचायत सदस्य अवधेश बागी ने कहा कि विधवा, वृद्धा पेंशन के पात्र अपना हक पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं। जिले के सभी विभागों में घूसखोरी बढ़ गयी है। तहसील, थाने भ्रष्टाचार के अड्डा बन कर रह गए है। एनएच 29 के बाईपास के निर्माण के कारण गौरीडीह, मखदुमपुर मलिक, धरौली, कैथवली आदि गांवों का संपर्क घोसी, पकड़ी आदि गांवों से टूट जाएगा। इन स्थानों पर अंडर पास की कोई व्यवस्था नहीं है। मांग किया कि अंडरपास को जल्द से जल्द बनवाया जाए। कहा कि सरकारी कोटे की दुकानों के साथ पूर्ति विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।पात्र गृहस्थी में नाम दर्ज करने काटने के नाम पर पात्रों को परेशान करने के साथ धनउगाही की जा रही है। प्रदेश महासचिव रजनीश भारती व कामरेड अरविन्द मूर्ति ने कहा कि देश के गरीबो, किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन पूंजीवादी, साम्राज्य वादी ताकते हैं। इनको केंद्र व प्रदेश की मोदी सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मोदी सरकार के पूंजीवादी शक्तियों को सरकार के प्रश्रय से देश मे महंगाई, भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। कहा कि एकजुट होकर साम्राज्य वादी, पूंजीवादी शक्तियों के विरुद्ध एकजुट होकर जनांदोलन चलायें। यूथ फॉर चैलेंज के जिलाध्यक्ष रुआब खान ने कहा कि पात्र विधवाओं, विकलांगो को हरहाल में पेंशन दी जाय। धरना कार्यक्रम का सफल संचालन रजनीश भारती ने किया। धरना प्रदर्शन को प्रमुखरूप से भीमसेन राजभर,राजेश मंडेला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल कयूम, हरेंद्र यादव, छात्र नेता अभिषेक कुमार, धनंजय चौबे, ब्रजभूषण, नौशाद खान आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed