फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बच्चों को सत्संग के लिए प्रेरित करें

बच्चों को सत्संग के लिए प्रेरित करें

Fri, 08 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को सत्संग के लिए प्रेरित करें
हिंदू युवा वाहिनी एवं नागेश्वरनाथ धर्माथ सेवा संस्थान के तत्वावधान में क्षेत्र के लैरोदोनवार स्थित प्राचीन शिवमंदिर के प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन अयोध्या से पधारे आचार्य मणिराम दास ने कहा कि कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप हैं। पावन हृदय से इसका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ ही सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

भागवत कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। कहा कि सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है। अत: मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें। भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला के दर्शन करने के लिए भगवान शिवजी को गोपी का रूप धारण करना पड़ा। आज हमारे यहां भागवत रूपी रास चलता है, परंतु मनुष्य दर्शन करने को नहीं आते। इस दौरान समिति के अजय सिंह, डॉ. मिथिलेश, दिग्विजय राय, अवधेश सैनी, बबलू यादव, मनोज कुमार, राजहंस कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed