फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धार्मिक रीति रिवाज से 169 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

धार्मिक रीति रिवाज से 169 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक रीति रिवाज से 169 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
मऊ। जिले के अलग-अलग ब्लाक क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धार्मिक रीति रिवाज से 169 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। साथ ही उपहार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सनातन और बौद्ध धर्म के मंत्रों के साथ 75 जोड़े परिणय के सूत्र में बध कर नए जीवन में प्रवेश किया। सभी जोड़ों को पूर्वमंत्री तथा विधायक फागू चौहान, सीडीओ आशुतोष द्विवेदी के साथ प्रमुख सुजीत सिंह ने आभूषण, बर्तन, सामान आदि उपहार प्रदान किया। सभी जोड़ों को 20 हजार रुपए खाते में भेजने के साथ सभी को आभूषण, कपडे़, बर्तन आदि दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि आज घोसी में अद्भूत नजारा देखने को मिला। इन जोड़ों को विवाह के बंधन में देखकर सुखद अनुभूति हो रही है। मुख्य अतिथि विधायक फागू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की यह अनूठी योजना है। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सरकार की अनूठी सामूहिक विवाह योजना का लाभ बड़ी संख्या में लोग प्राप्त कर रहे हैं। सामूहिक विवाह योजना में भाग लेने वाले जोड़ों को उनके खाते में 20 हजार रुपए सीधे भेजा जाएगा। सभी को शौचालय भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, बीडीओ मनोज कुमार, ईओ विनीत कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष विवेकानंद यादव, हरिकेश यादव,संतोष श्रीवास्तव, विंध्याचल यादव, भाजपा नेत्री कवल देवी गिरी, कृपाशंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, सलमान घोसवी, राजन सिंह,संजय, बृजेश राय, रामनगीना यादव, रामभवन आदि शामिल रहे। हलधरपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय सरदार बल्लभ भाई इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 41 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से तथा दो मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम धार्मिक रीति रिवाज से कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने 43 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना बहुत ही अच्छी है आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सीमा बिंदु ने भी नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर एआरटीओ कहकशा खातून, खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, रतनपुरा विकास खंड के प्रधान संघ के अध्यक्ष नरसिंह सिंह आदि लोग उपस्थित रहें। मधुबन संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित खेल के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।वैवाहिक कार्यक्रम में 51 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच एक दूसरे को वरमाला पहनाकर आत्मसात किया और साथ-साथ जीने की कसमें खाई।इस सामूहिक विवाह में सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ब्लाक की पहली महिला नागरिक ऐश्वर्या यादव उनके पति और ऋषि रामनरेश पीजी कालेज के चेयरमैन चंद्रमणि यादव के अलावा नवसृजित नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया और उनके व्यवसायी पति शंकर मद्धेशिया ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए व:िवाहित जोड़ों को उपहार और आर्थिक सहायता देकर दहेज प्रथा जैसी कुरीति को तोड़ने के लिए कदम बढ़ाया। इसका साक्षी पांती रोड स्थित खेल का मैदान रहा। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह, खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कुल 51 जोड़ो में नौ जोड़ों ने बौद्ध धर्म के तहत भगवान बुद्ध व डा. भीमराव अंबेडकर के फोटो को साक्षी मानकर बौद्ध धर्म के रीति रिवाज से शादी की। इसके अलावा सभी ने हिंदू रीति रिवाज से मंत्रोच्चार के बाद एक दूसरे को वरमाला डाली इसके बाद लोगो ने वर-वधू को सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता भरत भैया, आलोक मल्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया, प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, ब्लाक प्रमुख एश्वर्या यादव, प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव, रमायन यादव, नीरज यादव,संजय सिंह, योगेश चतुर्वेदी, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम में जिले मेें 500 जोड़ों का विवाह का लक्ष्य है जिसे भलीभूत करने के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed