फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दहेज हत्या , लूट और हत्या में दो आरोपियों की जमानत खारिज

दहेज हत्या , लूट और हत्या में दो आरोपियों की जमानत खारिज

Tue, 20 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या , लूट और हत्या में दो आरोपियों की जमानत खारिज
मऊ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयश्री आहूजा ने दहेज हत्या तथा लूट व हत्या के मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी के तर्को को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

पहला मामला घोसी थाना क्षेत्र का है। वादी मुकदमा देव नरायन सिंह निवासी सेमराजपुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप है कि वादी ने अपनी पुत्री तृप्ति की शादी 27 मई2015 अजित कुमार सिंह तिलई खुर्द निवासी से किया था शादी के बाद पति अजित कुमार , जेठ अजय , व जेठानी गोल्डी दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे । दिनांक 10 अक्टूबर 2017 की रात्रि में मार पीट कर जला कर मार डाले। मामले में आरोपी घोसीथाना क्षेत्र के तिलई खुर्द गांव निवासी जेठानी गोल्डी पति अजय कुमार की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी शिवदत यादव के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा मामला भी घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। वादी परशुराम वर्मा कस्बा घोसी निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़े भाई विनोद वर्मा की ज्वेलरी की दुकान मझवारा मोड़ पर है। दिनांक 24 अप्रैल 2017 को सायं 6 बजे तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से आए और गोली मार कर ज्वेलरी का बैग लेकर भाग गए । मामले में आरोपी परसिया जयराम गिरी गांव निवासी रामाश्रय यादव की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद जिला जज ने जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed