{"_id":"59fa0bc64f1c1bd9798b9803","slug":"81509559238-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया यातायात माह का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया यातायात माह का उद्घाटन
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
मऊ। गाजीपुर तिराहा पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने फीता काटकर यातायात माह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जीवन अनमोल है। इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। आज देश में अधिकांश मौतें मार्ग दुर्घटना में होती हैं। यातायात के नियमों का सही ढंग से पालन कर इसमें कमी की जा सकती है।
व्यापार मंडल के उमाशंकर ओमर ने हेलमेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने पर जोर दिया। चार पहिया वाहन चालकों से वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधकर ही चलने की अपील किया। डीजीसी क्राईम हरिद्वार राय ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सुदामा राम, शहर कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्रा, ब्रम्हदीन पांडेय, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, रमेश कुमार, रमेशवचंद शुक्ल, राम अचल पाल, अमलदार यादव, बीरेंद्र कुमार, नागेंद्र यादव, अरविंद कुमार सिंह आदि रहे।