{"_id":"5970f3a14f1c1b35038b4785","slug":"81500574625-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्डो के सत्यापन में आयी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्डो के सत्यापन में आयी तेजी
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना। गांवों में राशन कार्ड के सत्यापन को लेकर गठित की गयी जांच टीम ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर राशन कार्ड के सत्यापन में जुटी है। इस दौरान कई गांवों में फर्जी राशन कार्ड मिलने पर उसे निरस्त किया गया साथ ही पात्र परिवारों का नाम सूची में शामिल किया जा रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राशन कार्ड के सत्यापन को लेकर ख्ुाली बैठक की जा रही है। इस दौरान राशन कार्ड की सूची का स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है। जांच टीम में शामिल ब्लाककर्मी और लेखपालों की टीम राशन कार्ड के भौतिक सत्यापन कर एक-एक कार्ड की जांच कर रही है। इस क्रम में क्षेत्र के शमशाबाद, याकूबपुर, अरैला, दपेहणी,दतौली आदि गांव में ग्राम पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में जांच की गयी। इसी प्रकार ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र यादव के नेतृत्व में करहां, जमुई, देवसीपुर, कमालपुर, चकजाफरी, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश सिंह की देखरेख में चकबरबोझी, सलेमपुर, आरीपुर, इटौरा चौबेपुर, सियाबस्ती, बारा आदि गांवों में राशन कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है। कई गांवों अपात्र पाए जाने पर उसका नाम सूची से बाहर कर उसके स्थान पर अन्य पात्रों का नाम शामिल किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी हरिवंश प्रसाद ने बताया कि जांच टीम को इमानदारी से जांच कर पात्रों का नाम सूची में शामिल किए जाने तथा अपात्रों का नाम बाहर किए जाने का निर्देश दिया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बडी़ मिलने पर संबधित कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन