{"_id":"59666b5b4f1c1bf9188b4824","slug":"81499884379-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुरा प्रमुख पद का उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुरा प्रमुख पद का उपचुनाव
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पहसा। रतनपुरा ब्लाक प्रमुख पद का उपचुनाव 16 जुलाई को होना है। 14 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। यह पद अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है। जिलाधिकारी की ओर से प्रत्येक बीडीसी को पत्र लिखकर उपचुनाव में सहभागिता करने को कहा गया है।
ब्लाक में कुल 93 बीडीसी सदस्य हैं। इनमें से 60 से अधिक ने पिछले महीने प्रमुख राम सरन के विरुद्ध जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव दिया था। 30 दिनों की नेेटिस के बाद कराए गए चुनाव में रामसरन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था। परिणाम स्वरूप राम सरन को पदच्युत होना पड़ा। अब शासन ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। 16 जुलाई को मतदान होना है। ब्लाक में चुनाव की सरगर्मियां अंदर ही अंदर तेज हो गई हैं।