फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   योगी सरकार पूरी तरह विफल : कांग्रेस

योगी सरकार पूरी तरह विफल : कांग्रेस

Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार पूरी तरह विफल : कांग्रेस
मऊ । जिला कांग्रेस कमेटी की बकवल स्थित कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेसजनों की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश की योगी सरकार के सौ दिन पूरा होने पर पूरी तरह से विफल बताया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि योगी की सरकार ने सत्ता संभालते ही किसानों के एक लाख रुपए बकाया धनराशि के माफी की घोषणा की गई थी। लेकिन बैंकों में इसके पालन करने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यही हाल पंद्रह जून तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने वाले आदेश का भी है। 24 घंटे बिजली देने का भी आदेश हवा हवाई ही साबित हो रहा है। उन्होंने नसीरपुर में हुई घटना के शीघ्र पर्दाफाश की मांग करते हुए कांग्रेस के दस सदस्यीय दल गठित कर घटना की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही। बैठक को घनश्याम सहाय, लालजी पांडेय, जय प्रकाश सिंह, सुशील कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र बहादूर सिंह, मुश्ताक अली, प्रदीप सिंह, सुरेश पासी, जयहिंद यादव, लाल बहादूर यादव, विजय उपाध्याय, अरुण कुमार, रमाशंकर चौहान, संजय सिंह, हाशिम अंसारी, डा. शाहिद न्याज शाही, नौशाद अली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed