फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   7380 candidates left RO-ARO exam

Mau News: 7380 अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरओ-एआरओ परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
7380 candidates left RO-ARO exam
मऊ। रविवार को आरओ और एआरओ (समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी) परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की गहन तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित प्रशासनिक अधिकारी नजर रख रहे थे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल रहा। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर आसान होना बताया। परीक्षा मेें पंजीकृत 13464 के मुकाबले 6084 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में 54.82 प्रतिशत अभ्यथीर् अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले में आरओ और एआरओ की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर में डीसीएसके पीजी काॅलेज, मुस्लिम इंटर काॅलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, सोनीधापा बालिका खंडेलवाल इंटर कॉलेज सहित जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा शुरू होने के काफी समय पहले से ही अभ्यर्थियों और उनके साथ आए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया। मधुबन: तहसील क्षेत्र में रविवार को आरओ, एआरओ की परीक्षा शहीद इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई। परीक्षा में पंजीकृत 480 के मुकाबले 211 अभ्यर्थी शामिल हुए। रविवार को आरओ और एआरओ परीक्षा संपन्न होने के बाद एक साथ सभी अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों के साथ निकलने के दौरान नगर में जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा था।
विज्ञापन




परीक्षा की तैयारी करने के लिए दो वर्ष का समय मिला। तैयारी होने से पेपर अच्छा हुआ है। सभी प्रश्न आसान रहे। कोई समस्या नहीं हुई। मेरिट हाई जाने की संभावना है। शिवाली चतुर्वेदी, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले बार की अपेक्षा पेपर सरल रहा। इतिहास, करंट अफेयर सहित सभी प्रश्नों को हल करने में कोई समस्या नहीं आई। - जया, आजमगढ़


पेपर में आए सभी प्रश्नों को हल की हूं। इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने मेें दिक्कत तो नहीं हुई, लेकिन थोड़ा दिमाग लगाना पड़ रहा था। - प्रियंका बिंद आजमगढ़





डीएम- एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
मऊ। उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज की तरफ से आयोजित होने वाली आरओ-एआरओ परीक्षा को नकलविहीन कराने लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। डीएम, एसपी ने नगर क्षेत्र के अमृत पब्लिक स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज विभिन्न परीक्षा केंद्राें में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, बायोमेट्रिक, केवाईसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया। प्रत्येक पहलूओं की जांच कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग और परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स सति अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed