फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चुनावी मौसम में गायब हैं समस्याएं और स्थानीय मुद्दे

चुनावी मौसम में गायब हैं समस्याएं और स्थानीय मुद्दे

Sun, 19 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनावी मौसम में गायब हैं समस्याएं और स्थानीय मुद्दे
रतनपुरा। ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली, सड़क, पुल सहित तमाम समस्याएं हैं। घोसी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपने नीतियों कार्यक्रमों को उठाया जा रहा है। स्थानीय समस्याएं और मुद्दे पूरी तरह से गायब हो गए हैं। मतदान के प्रति लोगों में उत्साह बना हुआ है। कड़ी धूप और लू के बावजूद सभी राजनीतिक दलों ने वोट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

रतनपुरा विकासखंड क्षेत्र में बिजली, पेयजल, पुल सहित तमाम समस्याएं सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। ठैचा स्थित गोदाम घाट पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इसी क्रम में गाढ़ा ताल में जल निकासी की व्यवस्था न होने से सैकड़ों एकड़ उपजाऊं जमीन बेकार रहती है। हालांकि इस वर्ष बारिश औसतन कम होने की वजह से गाढ़ा ताल में जलजमाव तो नहीं हुआ, जिसकी वजह से रबी की फसल काफी बेहतरीन हुई।
विज्ञापन

वहीं, रतनपुरा, ठैचा, पिंडोहरी, बहादुरगंज मार्ग काफी जर्जर हो गया है। रतनपुरा विकासखंड में आबादी के बीच चमड़ा एवं हड्डी गोदाम को आबादी से दूर स्थानांतरण की मांग लंबे समय से उठ रही है। रतनपुरा कस्बा में बना ओवरहेड टैंक एक वर्ष से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के रामप्रकाश सिंह, संतोष कुमार, मोहन कुमार गुप्ता का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन ही दिया। चुनाव में विभिन्न दलों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नीतियों, कार्यक्रमों को लागू करने का वायदा तो किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय मुद्दों पर बात ही नहीं की जा रही है। रामाश्रय यादव, शिवबचन राजभर का कहना है कि चुनाव में सभी दलों द्वारा राष्ट्रीय मुद्दों को ही उठाया जा रहा है, लेकिन स्थानीय मुद्दों की बात ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed