{"_id":"5bf589ddbdec2269b8464822","slug":"71542818269-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सरायलखंसी थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सरायलखंसी थाने पर किया हंगामा
mau
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र क्षेत्र के खानपुर मठिया गांव के एक किशोर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सरायलखंसी थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने तथा पकड़े गए एक आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक के दो दिनों के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
बता दें कि 15 नवंबर को खानपुर निवासी गोलू शर्मा (12) की गांव स्थित पोखरे में लाश मिली थी। वह एक दिन पहले से घर से गायब था। मृतक के पिता की तहरीर पर मामजा नट सहित चार आरोपियों पर हत्या मुकदमा दर्ज किया गया था। कई दिन बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से खानपुर मठिया के ग्रामीण सरायलखंसी थाने पहुंचे और हंगामा किया। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर दो दिन का समय मांगा और शीघ्र ही हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एएसपी ने सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल को गांव में भेजकर मामले की जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद ग्रामीण थाने से वापस लौटे।पिता मनोज ने बताया कि 14 नवंबर को मेरे लड़के को बहला-फुसलाकर माजा नट ले गया था और अगले दिन उसकी लाश गांव स्थित पोखरे में मिली। एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि नामजद आरोपी को पकड़कर छोडने के आरोप की जांच कराई जाएगी और यदि आरेेप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।