{"_id":"5bf589d9bdec2269ab3a1cae","slug":"71542818265-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूबेला से बचने के लिए टीका जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूबेला से बचने के लिए टीका जरूरी
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के बाबत बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के प्राइवेट और मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट स्कूलों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया।
डाक्टर एपी सिंह ने कहा कि खसरा रूबेला रोग से बचने को टीकाकरण जरूरी है। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के अभियान को सफल बनाने के लिए अधीक्षक डॉ एपी सिंह ने सभी शिक्षकों को टीकाकरण में सहयोग करने को कहा उन्होंने बताया कि टीकाकरण का अभियान 26 नवंबर से प्रारंभ होगा। इसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सर्व प्रथम यह अभियान सरकारी स्कूल व प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूल से प्रारंभ किया जाएगा समुदायों में आउट रीच कैंपों के माध्यम से चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए समस्त शैक्षिक कर्मियों के योगदान की अपेक्षा की गई है। वहाँ उपस्थित अन्य चिकित्सको ने कहा कि खसरा एक जानलेवा रोग है जो खासने और छीकने से एक बीमार बच्चे से दूसरे बच्चे में फैलता है। इस अवसर पर डा. अजय यादव डॉ आनंद कुमार डॉ तोषी सिंह इकबाल अहमद सतीशचंद राममूरत मु नसीम डॉ रामकुंवर यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।