{"_id":"5b0307dd4f1c1bd2408b6fbc","slug":"71526925277-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के चलते बिना कूडा गिराए वापिस लौटी कचरा गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के चलते बिना कूडा गिराए वापिस लौटी कचरा गाड़ी
Updated Mon, 21 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज । नगर पंचायत के वार्डो से निकलने वाला कूड़ा दिनों दिन कर्मचारियों के गले की फास बन गया है। सोमवार को कचरा संग्रहण के बाद जैसे ही नगर पंचायत के कर्मचारी कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत के दोस्तपुरा मोहल्ले में खाली जमीन पर पहुंचे। जहां आक्रोशित लोगों ने मोहल्ले में कूड़ा निस्तारण का विरोध करने लगे। लोगों के विरोध को देखते हुए सफाई कर्मचारी वापिस वाहन सहित लौट गए। जहां तीन घंटे बाद नगर पंचायत की सीमा के बाहर खाली पड़े खेत में कचरा निस्तारण किया गया।
बताते चले कि नगर पंचायत के पास कूड़ा निस्तारण के कोई जमीन न होने के चलते नगर पंचायत द्वारा खाली पड़े प्लाटों और जमीनों में कचरा निस्तारण किया जाता है। जिसका विरोध आए दिन लोगों द्वारा किया जाता आता रहा है। सोमवार को भी रोजाना की भांति सुबह सफाई के बाद एकत्रित कचरा का निस्तारण करने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी दोस्तपुरा पहुंचे थे। जहां लोगों ने मोहल्ले में कूड़ा गिरने से संक्रमक रोगों के फैलने की बात कहकर विरोध जताने लगे। विरोध को देेखते हुए सफाई कर्मचारी कूड़ा गाड़ी के साथ वापिस नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गया। जहां करीब तीन घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद नगर पंचायत सीमा के बाहर एक जमीन पर कूड़ा गिराया जा सका। इस वावत नगर पंचायत ईओ जयप्रकाश सिंह यादव ने कहा की मामला सज्ञान में नही है । अगर ऐसा है तो बहुत जल्द इसका रास्ता निकाला जायेगा ।