{"_id":"5aaffcf64f1c1b8e778b6808","slug":"71521482998-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करपिया सेमरी कोलौरा मड़ईया मार्ग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करपिया सेमरी कोलौरा मड़ईया मार्ग क्षतिग्रस्त
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (मऊ)। ब्लाक मुख्यालय का करपिया सेमरी- कोलौरा मड़ईया मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, मार्ग के जर्जर होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क बनाए जाने के कई सालों बाद भी मरम्मत न कराए जाने से मार्ग पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुका हैं। इसके चलते आए दिन साइकिल और मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बताते चलें कि मुख्यालय को जाने वाले पांच किमी लंबे करपिया सेमरी- कोलौरा मड़ईया मार्ग का शासन की ओर से दो दशक पूर्व निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के बाद एक बार भी मरम्मत न होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह जगह गहरे गढ़्ढे बन गए हैं, इसके चलते सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के दूधनाथ चौहान, शेषनाथ चौहान, लालजी, अनूप विनय सहित दूसरे लोगों का कहना है कि सड़क के मरम्मत कार्य कराने की मांग को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।