फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लिपिक पर हमले करने वाले दो अज्ञात पर मामला दर्ज

लिपिक पर हमले करने वाले दो अज्ञात पर मामला दर्ज

Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लिपिक पर हमले करने वाले दो अज्ञात पर मामला दर्ज
मऊ। जिला मुख्यालय के डीआईओएस कार्यालय में पदस्थ लिपिक पर शुक्रवार की रात में हुए हमले में शनिवार को घायल की तरफ से दी गई तहरीर पर सरायलखंसी पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। उधर पीड़ित लिपिक हमले को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल घायल लिपिक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चले कि सरायलखंसी थाने के चकमेंहदी गांव निवासी राजेश कन्नौजिया जिला विद्यालय कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात है। इन दिनों बोर्ड परीक्षा चलने के कारण राजेश कनौजिया को घर लौटने में देर हो जा रही है। इसक्रम में शुक्रवार को वह नित्य की भांति रात नौ बजे के करीब कार्यालय का काम निपटाकर घर जा रहा था। अभी वह चंद्रा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी आधा दर्जन बाइक सवारों ने लिपिक की बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। साथ ही हमला कर लिपिक को घायल कर दिया। हमले के दौरान लिपिक की शोर सुनकर आस पास के लोग को आता देखकर बदमाश भाग गए। उधर लिपिक पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल लिपिक को सदर अस्पताल भर्ती कराया। शनिवार को लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed