{"_id":"5a833a1f4f1c1b5e028b535a","slug":"71518549535-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घापूर्वक मना महाशिवरात्रि का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घापूर्वक मना महाशिवरात्रि का पर्व
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भगवान शिव की पूजा का पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। लोगों ने भक्ति भावना से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर आयोजित भजन कीर्तन में भी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी प्रकार नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भगवान शिव के विवाह की लीला का मंचन किया गया। भगवान शिव की बारात भी निकाली गई। जिसमें व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और गाजेबाजे के साथ निकली झांकी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर विभिन्न कांवरिया संघ से जुड़े लोगों ने गाजीपुर आदि स्थानों से गंगा जल भर कर पैदल ही जिले में स्थित शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यही वजह थी कि नगर क्षेत्र में खास तौर से शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिरों पर भक्तों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के वनदेवी, कहिनौर, पिपरीडीह, बढ़ुआगोदाम स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भार स्थित जय मां नगहर देवी सेवा संस्थान के तत्वावधान में शिवभक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव की बारात निकाली। इस दौरान बाराती बने लोगों ने तरह-तरह के रूप बनाकर नाचते गाते जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। उनकी बारात में आकर्षण का केंद्र रहे भगवान शंकर के गण बने कुत्ता, बंदर, बिल्ली और भूत बैताल का रूप धरे श्रद्धालु। शिव बारात का जुलूस नगहर माई के स्थान से निकल कर भार, खरगजेपुर, सिहांव ,गढिया आदि गांवों में भ्रमण किया। जगह जगह शिव बारातियों का जमकर स्वागत हुआ। साथ ही महिलाओं ने मंगल गीत गाया।
विज्ञापन