फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रशासन ने रुकवाया आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण

प्रशासन ने रुकवाया आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण

Sun, 17 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने रुकवाया आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण
बढ़ुआगोदाम। परदहा ब्लाक के सरया रघुनाथपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य रविवार को प्रशासन ने रुकवा दिया। उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्माण कार्य रोकवाने का मौखिक निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश के बाद ग्राम प्रधान ने काम रोकवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में बंजर की भूमि की पैमाईश के बाद उससे अतिक्रमण हटाकर प्रशासन ने 10 दिसंबर कोआंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरु करा दिया। लेकिन इस दौरान राजस्व और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। नायब तहसीलदार शशिभूषण पाठक सहित कई कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। पुलिस ने 29 नामजद सहित 40 से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद तीन दिन बाद भाजपा प्रतिनिधि म्रंडल ने गांव का दौरा किया औरएक पक्ष के लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने डीएम और एसपी से फोन पर वार्ता करके इस समस्या की वजह जानी। दस दिंसबर से ही निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन रविवार क ो उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान उमाकांत यादव को फोन करके निर्माण कार्य रोकवाने का निर्देश दिया। एसडीएम का निर्देश पाते ही ग्राम प्रधान ने तत्काल काम रोकवा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि प्रभावित पक्ष की ओर से एक बार फिर से पैमाईश कराने का प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसलिए निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है। 28 दिसंबर से पूर्व ही पैमाईश कराकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी इसके बाद आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed