{"_id":"59ff585d4f1c1bc9678b9b4c","slug":"71509906525-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर रु 75हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर रु 75हजार की ठगी
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली में रविवारको एक युवक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विदेश भेजने के नाम पर उससे नामजद व्यक्ति ने 75 हजार रुपया लिया। साथ ही टूरिस्ट वीजा पर उसे बैंकाक भेज दिया। जहां पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली।
पीड़ित युवक बृजेश राजभर पुत्र शिवचंद्र घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव का निवासी है। युवक ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दिया। इसमें उसने पुलिस को बताया कि उसके गांव का एक व्यक्ति विदेश में नौकरी करता है। उसने बृजेश राजभर से कहा कि मेरी विदेश भेजने वालों से जान पहचान है। उसके झांसे में आकर बृजेश ने उसे दो किस्तों में 75 हजार रुपया दे दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे कोलकाता एयरपोर्ट से हवाई जहाज पर बिठा कर बैंकाक भेज दिया। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पुलिस को पता चल गया कि युवक टूरिस्ट वीजा पर यहां नौकरी करने आया है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। किसी तरह से भारत वापस आया। इसके बाद जब वह अपना रुपया मांगने गया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।