{"_id":"5cd1de5dbdec22075f57797a","slug":"61557257821-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से गुल बिजली से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से गुल बिजली से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से नगर के अरस्तुपूरा में 24 घंटे से बिजली गुल है। इससे नाराज महिलाओं ने बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी खराब ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ। ऐसे में बिजली न होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बताते चले कि अरस्तुपूरा मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ओवरलोड के चलते फुंक गया है। इसके कारण मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। नागरिकों का कहना है बिजली न रहने से जहां उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं पीने के पानी को वह तरस गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए कई बार कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिना बिजली के जीना मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान महिलाएं मंगलवार को अरस्तपुरा स्थित बिजली विभाग कार्यालय के पास एकत्रित हुए और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पार्वती देवी, गुड्डी देवी, सुनिता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।