{"_id":"5c63140ebdec2273a3397636","slug":"61549997070-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउट ऑफ स्कूल के बच्चों का होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउट ऑफ स्कूल के बच्चों का होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शारदा अभियान के तहत नगर के डीएवी इंटर कालेज सभागार में जनपदस्तरीय एनपीआरसी समन्वयकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान 45 दिनों तक विद्यालय नहीं आने वाले छात्र-छात्राओं चिह्नांकन कर उनका पंजीकरण कराया जाएगा। ताकि वह शिक्षा से वंचित न हो सकें।
अवसर पर राज्य परियोजना कार्यालय से यूनिसेफ के प्रतिनिधि विशेषज्ञ रितिक महापात्रा ने कहा कि समन्वयकों को अपने निर्देशन में सभी विद्यालयों पर 06 से 14 वर्ष के आउटआफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन कर पंजीकरण करना होगा। जिसमें 45 दिन से अधिक विद्यालय न जाने वाले बच्चे शामिल किए जाएंगे। होंगे। जिसको आप पूरी इमानदारी के साथ करेंगे। सभी शिक्षकों एवं एनपीआर समन्वयकों का दायित्व है। जिससे आरटीई के अंतर्गत कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रहे। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अखिलेश सिंह नें सभी प्रतिभागियों को शारदा अभियान से संबंधित दिशा निर्देशों की सूची व सामग्री भी वितरित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया कि गांव मजरे या पूरवे स्तर पर ग्राम प्रधान, सभासद एवं विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग प्राप्त कर शतप्रतिशत आउट आफ स्कूल बच्चों का सर्वे कर पंजीकरण फार्म अवश्य भरवाया जाए। सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों व अन्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया जाए। इस सभी का अभिलेखीयकरण विद्यालय पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह, अरविंद पांडेय, चंद्रधर राय, शशिभूषण राय, चंद्रपीड मिश्र आदि शामिल रहे।