{"_id":"5c1929cbbdec2256ea194f82","slug":"61545152971-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवादों से संबंधित अधिक शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवादों से संबंधित अधिक शिकायतें आईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयेेजित हुआ। इस अवसर पर कुल 140 शिकायतें आईं लेकिन इनमें से एक भी निस्तारित नहीं हो सकी। आवासों और शौचालयों में अनियमितता की शिकायतें आने पर उसकी जांच का निर्देश डीएम ने बीडीओ सुवेदिता सिंह को दिया। इसके बाद जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु के अध्यक्षता में समाधान दिवस की कार्रवाई सुनिश्चित की गयी। इस दौरान रतनपुरा दुबारी निवासी हंसराज शर्मा ने गांव के ही राजेन्द्र पाल पर जान मारने तथा ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाया। भाजपा के मण्डल महामंत्री राहुल दीक्षित ने कटघराशंकर में अवैधानिक तरीके से चल रहे महिला अस्पताल की जांच की मांग किया। गुप्ता गली स्थित मातादीन ने कोटेदार पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए राशन दिलाने की गुहार लगाया। चकऊथ निवासी तारा चन्द फर्जी बैनामा के मामले में एफआईआर दर्ज करने, लखनौर निवासी जवाहरलाल पाण्डेय ने जलनिगम द्वारा प्रदूषित पानी आपूर्ति किये जाने, खैरा देवारा निवासी रामभवन ने अपने भूमि से अबैध अतिक्रमण हटाने, कुंवरपुरवा निवासी शिवानन्द शुक्ल ने रास्ते में नीलाम पेडों को नहीं कटवाने का मुद्दा उठाया। आवास व शौचालय में अनियमितता की शिकायत पाये जाने पर बीडीओ सुबेदिता सिंह को जांच करने के निर्देश दिये। वलीदपुर : समाधान दिवस में मुहम्मदाबाद गोहना नगर के मोहल्ला बरईपुर मोहम्मद शाहिद पुत्र इकबाल अहमद ने आबादी और निजी नंबर पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर ,सीएमओ डा.सतीश सिंह, एसडीएम निरंकार सिंह, सीओ श्वेताआशुतोष ओझा,खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह, डा. राजीव कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी रहे।
घोसी : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 95 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो का ही समाधान हो सका। अपर जिलाधिकारी मऊ डीपी पाल ने लंबित प्रार्थनापत्रों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार ओपी पाण्डेय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शैलेंद्र सागर सिंह, ईओ विनीत कुमार ,एस डी ओ विजली राजेश प्रसाद, जेई पृथ्वीनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फरियादियों को हुई निराशा
मधुबन। समाधान दिवस आयोदन के दौरान मण्डलायुक्त जगत राज के आने की सूचना के बाद राजस्व पुलिस आपूर्ति स्वास्थ्य विकास विभाग समाज कल्याण आदि से सम्बन्धित शिकायतों को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवो से तहसील पर सैकड़ों फरियादी आए थे। लेकिन मंडलायुक्त के न आने से उन्हें निराशा हाथ लगी।