फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अलग अलग हादसे में दो घायल

अलग अलग हादसे में दो घायल

Fri, 30 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग हादसे में दो घायल

विज्ञापन
बढुआगोदाम/फतहपुर मंडाव। जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की शाम दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पड़री गांव निवासी जामवंत चौहान 18 पुत्र मुन्नी लाल चौहान अपने साथी के रविंद्र चौहान पुत्र काशी चौहान के साथ गुरुवार को चिरैयाकोट से वापस गांव जा रहे थे। अभी वह कहिनौर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया। वहीं फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार मधुबन निवासी मिर्चा व्यापारी रामजन्म मद्देशिया (45) किसी काम से बाइक से बेल्थरा रोड गया हुआ था। जहां से वापस आने के समय वह अभी चंद्रापार के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बाइक सवार रामजन्म घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed