{"_id":"5bae7e82867a557ff8302fd9","slug":"61538162306-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलाधिकारी कक्ष में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें गरीब घरों की बच्चियां पढ़ने आती हैं। इसलिए सबकी जिम्मेदारी है कि इनकी शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी कस्तूरबा विद्यालयों पर पुलिस गस्त करती रहे। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में जो भी कमियां है उन्हें जल्द ठीक करा लेने के निर्देश डीएम ने दिये। कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोपागंज की ओर से शिकायत की गयी कि कोपागंज में गणित के अध्यापक का पद एक वर्ष से रिक्त है। जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिया कि कस्तूरबा विद्यालय में रिक्त पद पर विज्ञापन जारी कराकर भरा जाए। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय में डेस्क बे्रन्च और विद्यालय की चार दीवारी को जनपद स्तरीय समिति बनाकर ठीक कराने के निर्देश दिये गये। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चिायों की संख्या शत प्रतिशत होनी चाहिए। डीएम ने जनपद के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर एएसपी एसके श्रीवासतव, सीएमओ एससी सिंह, बीएसए, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी, जिला होमगार्ड कमांडेंट सहित सभी बीईओ उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हर घर मुफ्त बिजली सौभाग्य योजना की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि जनपद के सभी ग्राम सभाओं में कैम्प लगारकर नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिये जायं। 31 दिसम्बर 2018 तक सभी घरों में मुफ्त कनेक्शन की प्रक्रिया पूर्ण कर लेना है। डीएम ने हिदायत दी कि यदि इस योजना में किसी भी विभागीय कर्मचारियों द्वारा रुपये लेने की शिकायत मिली तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव , मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह , बीएसए ओपी त्रिपाठी , अधिशासी अभियन्ता विद्युत सुबोध कुमार , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। सुभाष यादव