{"_id":"5b59fa014f1c1b0c718b646f","slug":"61532623361-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों ने किया शिव मंदिरों की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों ने किया शिव मंदिरों की साफ सफाई
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सावन शनिवार से शुरू हो रहा है। सावन में शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों की रंगाई पुताई का अंतिम चरण में है। बाबा धाम जाने वाले शिवभक्तों की टोलियों ने भी अपनी पूरी तैयारियों कर ली हैं। लोग इसके लिए वाहनों को आरक्षित कर रखा है। इधर, जिला प्रशासन भी कांवरियों की भीड़ को देखते हुए मुुकम्मल इंतजाम कर रखे हैं। सभी थानों में पीस कमेटियों की बैठकें कराई जा रही हैं। मुख्य मार्गों पर खासकर सोमवार को होने वाली कांवरियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखे जाने की जिम्मेदारियों को तय कर दिया है। कोपागंज के गौरी शंकर मंदिर और नौसेमर के बारहदुअरिया मंदिर पर शिवभक्तों को सुविधापूर्वक जलाभिषेक करने की व्यवस्था कर ली गई है। स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कांवरियों के भोजन, चाय नाश्ता और जलपान आदि की पूरी व्यवस्था संयोजक समितियों की ओर से कर ली गई है। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार, सावन माह शुरू होने में सिर्फ एक दिन ही रह गए हैं, लेकिन तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। पूरे सावन माह भर भगवान शिव की विधिवत पूजा के क्रम में क्षेत्र के शिव मंदिरों को सजाने संवारने का कार्य पूर्ण हो गया है। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।
सावन भर देवाधिदेव भगवान शंकर की विधिविधान से पूजा होती है। सावन माह में शिवभक्त भगवान शिव का पूजन अर्चन कर बाबा धाम के लिए रवाना होते हैं। इसी क्रम में, कांवरिया सेवा समिति के तत्वावधान में कांवरियों ने स्थानीय बाजार के पिपरीडीह बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों की साफ सफाई की। कांवरिया सेवा समिति के सदस्यों ने पिपरीडीह स्थित शिव मंदिर, खरगजेपुर सहित विभिन्न इलाकों के शिवालय तथा परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर अमित सिंह, हर्ष मौर्य देव सिंह, गिरीश, अमित सिंह, जयहिंद मौर्य, रजापत, संजय, प्रमोद आदि शामिल रहे।