{"_id":"5b58ac2a4f1c1b45748b700f","slug":"61532537898-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पटिया से खुला पड़ा हैं नाला, लोग हो रहे हैं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पटिया से खुला पड़ा हैं नाला, लोग हो रहे हैं घायल
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत द्वारा दोस्तपुरा से सोनकर बस्ती के बीच बनाए गए नाले के ऊपर लगा पटिया जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसले में जानलेवा हुए इस नाले से कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। शिकायत के बाद भी अभी तक नगर पंचायत ने इसे ठीक कराने की सुधि नहीं ली है।
कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक दोस्तपुरा- सोनकर बस्ती से होकर मेन बाजार में जाने वाली सड़क के बीचों बीच बड़ा नाला बना हुआ है । जिस पर गत वर्ष नगर पंचायत द्वारा पटिया लगवा कर ढका गया था। लेकिन घटिया पटिया लगे होने के चलते एक साल में पटिया कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर टूट चुकी है। जबकि सड़क प्रमुख मार्ग होने से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन बना रहता है। क्षतिग्रस्त पटिया के चलते कई बार दो पहिया सवार गिर कर चुटहिल हो गये है। इस समस्या के संबंध में क्षेत्रवासी विजय, सुनील, मिथलेश, सुदामा, राजेश आदि का कहना हैं कि कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इसे दुरस्त कराने का प्रयास नहीं किया गया है।